वज़न की मात्रक
किसी भी वस्तु के वजन को मापने के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे आम इकाइयाँ इस प्रकार हैं:
| किलोग्राम (kg) | हेक्टोग्राम (hg) | डेकाग्राम (dag) | ग्राम (g) | डेसीग्राम (dg) | सेंटीग्राम (cg) | मिलीग्राम (mg) |
| 1000 | 100 | 10 | 1 | 1/10 | 1/100 | 1/1000 |
भार
Questions
8 किलोग्राम 500 ग्राम को 7 से गुणा करो।
एक बोरी में 47 किलोग्राम 500 ग्राम चावल है, तो बताओ कि ऐसी 12 बोरियों में कितना चावल होगा?
राहुल के खेत में 25 किलोग्राम 800 ग्राम आलू एवं 28 किलोग्राम 700 ग्राम टमाटर पैदा हुए। बताओ, उसके खेत में कुल कितनी सब्जी पैदा हुई?
रेखा 15 किलोग्राम 250 ग्राम मूंगफली लेकर बाजार गई। उसने दिन भर में 12 किलोग्राम 750 ग्राम मूंगफली बेची। बताओ, अब उसके पास कितनी मूंगफली शेष बची?
वज़न (द्रव्यमान) के मात्रक: 6 MCQs
Details
वज़न (या द्रव्यमान) का मानक मात्रक (Standard Unit) क्या है?(a) लीटर (Liter)(b) मीटर (Meter)(c) किलोग्राम (Kilogram)(d) सेकेंड (Second)
Ans.
उत्तर: (c) किलोग्राम (Kilogram)
1 किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं?(a) 100(b) 500(c) 100(d) 1000
Ans.
उत्तर: (d) 1000
बहुत कम वज़न (जैसे सोने की मात्रा या दवा) को मापने के लिए सबसे उपयुक्त मात्रक क्या है?(a) किलोग्राम (Kilogram)(b) क्विंटल (Quintal)(c) मिलीग्राम (Milligram)(d) टन (Tonne)
Ans.
उत्तर: (c) मिलीग्राम (Milligram)
10 क्विंटल में कितने किलोग्राम होते हैं?(a) 100 किलोग्राम(b) 1000 किलोग्राम(c) 10,000 किलोग्राम(d) 100,000 किलोग्राम
Ans.
उत्तर: (b) 1000 किलोग्राम (क्योंकि 1 क्विंटल = 100 किलोग्राम)
2.5 किलोग्राम किसके बराबर है?(a) 25 ग्राम(b) 250 ग्राम(c) 2500 ग्राम(d) 2050 ग्राम
Ans.
उत्तर: (c) 2500 ग्राम (क्योंकि 2.5 x 1000 = 2500 ग्राम)
सबसे बड़े वज़न (जैसे किसी ट्रक या मालवाहक जहाज़ का वज़न) को मापने के लिए किस मात्रक का उपयोग किया जाता है?(a) ग्राम (Gram)(b) क्विंटल (Quintal)(c) किलोग्राम (Kilogram)(d) टन (Tonne)
Ans.
उत्तर: (d) टन (Tonne)



