वस्तुनिष्ठ प्रश्न (5 × 1 = 5)
प्रश्न 1. संख्या 25462 में 5 का स्थानीय भान क्या होगा –
(अ) 500 (ब) 5000 (स) 50000 (द) 50
उत्तर: (ब) 5000
प्रश्न 2. 4/7 का तुल्य भिन्न है –
(अ) 2/4 (ब) 8/7 (स) 8/14 (द) 11
उत्तर: (स) 8/14
प्रश्न 3. 9,39,852 तथा 43,234 के बीच का अंतर है –
(अ) 5,07,512 (ब) 8,96,618 (स) 8,96,628 (द) 9,83,086
उत्तर: (ब) 8,96,618
प्रश्न 4. विक्रय मूल्य 259 रुपए एवं क्रय मूल्य 159 रुपए तो होगा –
(अ) 100 रु हानि (ब) 100 रु लाभ (स) न लाभ न हानि (द) 13 रु की हानि
उत्तर: (ब) 100 रु लाभ
प्रश्न 5. 10 पेंसिल की कीमत 50 रुपए है तो 1 पेंसिल का मूल्य होगा –
(अ) 40 रुपये (ब) 500 रुपये (स) 5 रुपये (द) 10 रुपये
उत्तर: (स) 5 रुपये
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 × 5 = 15)
प्रश्न 6. एक टोपी की कीमत 33 रुपये है तो 15 टोपी खरीदने पर कुल कितने रुपये खर्च होंगे?
उत्तर:
1 टोपी = 33 रु.
15 टोपियाँ = 33 × 15 = 495 रु.
प्रश्न 7. यदि किसी वस्तु को 890 रुपये में बेचने पर 138 रुपये की हानि होती है तो वस्तु का क्रय मूल्य बताओ।
उत्तर:
विक्रय मूल्य = 890 रु.
हानि = 138 रु.
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि
= 890 + 138 = 1028 रु.
प्रश्न 8. 15.37 + 12.8 को जोड़िये –
उत्तर:
15.37 + 12.80 = 28.17
प्रश्न 9. 10 एवं 15 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात करो?
उत्तर:
10 के गुणनखंड = 1, 2, 5, 10
15 के गुणनखंड = 1, 3, 5, 15
सामान्य गुणनखंड = 1, 5
म.स. = 5
प्रश्न 10. एक पुस्तक विक्रेता ने 5 दिनों में क्रमशः 35, 47, 28, 54 पुर्व 40 कापियाँ बेचीं तो औसत प्रतिदिन कितनी प्रतियाँ बेचीं?
उत्तर:
कुल कापियाँ = 35 + 47 + 28 + 54 + 40 = 204
औसत = 204 ÷ 5 = 40.8 कापियाँ
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 × 5 = 20)
प्रश्न 11. यदि 648 रुपये में 6 कुर्सियाँ मिलती है तो 5 कुर्सियों का मूल्य क्या होगा?
उत्तर:
6 कुर्सियाँ = 648 रु.
1 कुर्सी = 648 ÷ 6 = 108 रु.
5 कुर्सियाँ = 108 × 5 = 540 रु.
प्रश्न 12. आरती के घर 7 मजदूर काम करते हैं जिनके एक दिन की कुल मजदूरी 735 रुपये है। तो बताओ एक मजदूर की एक दिन की मजदूरी कितने रुपये होगी?
उत्तर:
7 मजदूरों की 1 दिन की मजदूरी = 735 रु.
1 मजदूर की 1 दिन की मजदूरी = 735 ÷ 7 = 105 रु.
प्रश्न 13. पूनम ने 22.75 किलोग्राम चावल, 15.03 किलोग्राम दाल खरीदा तो बताइये कि पूनम ने कुल कितने किलोग्राम सामान खरीदी?
उत्तर:
चावल = 22.75 किग्रा
दाल = 15.03 किग्रा
कुल = 22.75 + 15.03 = 37.78 किग्रा
प्रश्न 14. कोण कितने प्रकार के होते हैं? चित्र बनाकर प्रत्येक को समझाइये।
उत्तर: कोण मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:
- न्यून कोण – 0° से अधिक तथा 90° से कम
- समकोण – ठीक 90°
- अधिक कोण – 90° से अधिक तथा 180° से कम
(चित्र स्वयं बनाएँ।)
प्रश्न 15. यदि साहिल पहले 4 दिनों में 200 रुपये एवं अगले 4 चार दिनों में 600 रुपये कमाये तो बताओ औसत उसने कितने प्रतिदिन रुपये कमाये?
उत्तर:
कुल कमाई = 200 + 600 = 800 रु.
कुल दिन = 4 + 4 = 8
औसत = 800 ÷ 8 = 100 रु. प्रतिदिन
