त्रैमासिक आकलन सितम्बर 2026-27
कक्षा – 3री | विषय – हिंदी | पूर्णांक – 40 अंक | समय – 02:00 घंटे
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न) सही विकल्प पर (✓) लगाइए
प्रश्न 1. फूलों से हम क्या सिख सकते हैं? (1 अंक)
उत्तर: (ब) हँसना ✓
प्रश्न 2. श्रम का राग कौन सुनाती है? (1 अंक)
उत्तर: (ब) चींटी ✓
प्रश्न 3. तिनका शब्द का बहुवचन होगा – (1 अंक)
उत्तर: (स) तिनके ✓
प्रश्न 4. आम किस मौसम में फलता है? (1 अंक)
उत्तर: (ब) गर्मी ✓
प्रश्न 5. ‘लंबे’ शब्द का विलोम शब्द होगा – (1 अंक)
उत्तर: (स) छोटे ✓
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 6. रंग-बिरंगे फूलों को देखकर आपको कैसा लगता है? (3 अंक)
उत्तर: रंग-बिरंगे फूलों को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। उनकी सुंदरता और सुगंध से वातावरण आनंदमय हो जाता है। मन करता है कि इन्हें देखते ही रहें।
प्रश्न 7. चींटी बहुत मेहनती होती है, कैसे बताइए? (3 अंक)
उत्तर: चींटी हर पल चलती रहती है। कड़ी धूप हो या वर्षा, वह दाना चुनकर लाती है। नन्हे-नन्हे पैरों से पर्वत पर चढ़ जाती है। वह कभी नहीं घबराती और बड़े-बड़े काम करके दिखाती है। इसलिए चींटी बहुत मेहनती होती है।
प्रश्न 8. शरीर के कौन-कौन से अंग इधर-उधर आने-जाने में सहायक होते हैं? (3 अंक)
उत्तर: पैर शरीर के वे अंग हैं जो इधर-उधर आने-जाने में सहायक होते हैं। पैरों की सहायता से हम चलते, दौड़ते और कूदते हैं। कुछ जीवों के पैर नहीं होते, वे पेट के बल सरकते हैं। पक्षियों के दो पैर, चींटी के छह पैर और मकड़ी के आठ पैर होते हैं।
प्रश्न 9. चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके कहाँ-कहाँ से लाती है? (3 अंक)
उत्तर: चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके खेतों, पेड़ों, झाड़ियों और घास-फूस से लाती है। वह तिनके इकट्ठा करके अपना घोंसला बनाती है।
प्रश्न 10. सौरभ और उसकी बहन कैसे प्रसन्न हो गए? (3 अंक)
उत्तर: सौरभ ने बगीचे में आम की गुठली बोई थी। कुछ दिन बाद जब उसने देखा कि आम का पौधा निकल आया है, तो वह प्रसन्न हो उठा। उसने अपनी बहन प्रिया को बुलाया। पौधा देखकर प्रिया भी खुशी से उछल पड़ी। इस प्रकार दोनों प्रसन्न हो गए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. नीचे कुछ वस्तुओं के चित्र बने हैं। बताइए, चींटियाँ किसे खाना चाहेंगी? (4 अंक)
उत्तर: चींटियाँ निम्नलिखित वस्तुएँ खाना चाहेंगी –
- लड्डू ✓
- गेहूँ के दाने ✓
- चीनी ✓
- शहद ✓
चींटियाँ करेला और सूखी पत्तियाँ नहीं खाएँगी।
प्रश्न 12. ‘स’ और ‘प’ वर्ण से प्रारंभ होने वाले शब्द लिखो – (4 अंक)
उत्तर:
| ‘स’ से | ‘प’ से |
|---|---|
| सीखो | पानी |
| सूरज | पृथ्वी |
| सच्ची | पेड़ों |
| सबको | पथ |
| सीख | प्राणी |
प्रश्न 13. अपने पैर और हाथ की बनावट को ध्यान से देखिए। आपके पैर और हाथ की बनावट में क्या समान है और क्या भिन्न है, पहचानिए और लिखिए – (4 अंक)
उत्तर:
| पैर | हाथ |
|---|---|
| अंगूठे हैं | अंगूठे हैं |
| पाँच उँगलियाँ होती हैं | पाँच उँगलियाँ होती हैं |
| नाखून होते हैं | नाखून होते हैं |
| चलने-दौड़ने में सहायक | पकड़ने-लिखने में सहायक |
समानताएँ: दोनों में अंगूठे, पाँच उँगलियाँ और नाखून होते हैं।
भिन्नताएँ: पैर चलने-दौड़ने के लिए होते हैं, जबकि हाथ पकड़ने, लिखने, खाने आदि कामों के लिए होते हैं। पैरों की उँगलियाँ छोटी और हाथों की उँगलियाँ लंबी होती हैं।
प्रश्न 14. सही कथन के आगे (✓) का चिह्न लगाइए – (4 अंक)
(क) सभी जीवों के केवल दो ही पैर होते हैं। — ✗ (गलत)
(ख) केंचुए अपने पेट के बल सरकते हैं, क्योंकि उनके पैर नहीं होते। — ✓ (सही)
(ग) दो पैर वाले जीवों को द्विपाद कहते हैं। — ✓ (सही)
(घ) गाय, भैंस, बकरी आदि चतुष्पाद हैं। — ✓ (सही)
प्रश्न 15. नीचे दिए गए शब्दों की तरह तुक मिलाने वाले शब्द लिखिए – (4 अंक)
उत्तर:
(क) रानी — पानी
(ख) लाती — बनाती
(ग) तिनके — जिनके
(घ) आकर — लाकर
