हमारी पृथ्वी कक्षा 6 विज्ञान
मुख्य अवधारणा
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी के क्षेत्र
3. पृथ्वी तथा सौर मंडल।
4. पृथ्वी पर जीवन की मूल आवश्यकताएं।
कौशल
• पृथ्वी की आकृति आकार एवं संरचना के बारे में जानकारी ।
• पृथ्वी की संरचना का चित्र बनाना।
• ग्लोब को समझ पाना।
• पृथ्वी के क्षेत्र जलमंडल स्थलमंडल वायुमंडल को समझना ।
• ग्रहों उपग्रहों के अंतर को समझ पाना।
• पृथ्वी तथा सौरमंडल के बारे में जानना।
• भोजन जल जैसे भौतिक आवश्यकताओं पर समझ बनाना।
स्मरणीय बिन्दु
- 1. आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष के मात्रक में मापा जाता है।
- 2. पृथ्वी के चारों ओर वायु के घेरे को वायुमंडल कहते हैं।
- 3. पृथ्वी की सतह पर भूमि अथवा जमीन वाला क्षेत्र स्थलमंडल कहलाता है।
- 4. वे आकाशीय पिण्ड, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ग्रह कहलाते हैं।
- 5. ऐसे आकाशीय पिण्ड जो ग्रह के चारों ओर घूमते हैं, उपग्रह कहलाते हैं।

- 6. सूर्य एक तारा है।

- 10. पृथ्वी का केवल एक प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा है।
- 11. पृथ्वी का निकटस्थ ग्रह मंगल है।
- 12. सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है।
- 13. सौर परिवार में 8 ग्रह है।

- 14. सौर मण्डल में पृथ्वी एक मात्र ग्रह है, जिस पर जीवन के लिए आवश्यक सभी परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं।
- 15. वायुमंडल पृथ्वी के लिए सुरक्षात्मक आवरण का कार्य करता है।
(1) भूपर्पटी (Crust)-
- महाद्वीप तथा महासागर स्थित ,
- आवश्यक सभी पदार्थ
- जैसे वायु, जल, भोजन, मिट्टी तथा खनिज उपलब्ध,
- ऊपरी परत में मृत पौधों एवं जन्तुओं के सड़े-गले अवशेष
- विभिन्न खनिज जैसे लोहा, ऐलुमिनियम, ताँबा, कोयला, चूना-पत्थर, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैसें
(2) प्रावार (Mantle) –
- गर्म पिघली चट्टानों से बनी मोटी परत
- पिघली हुई चट्टानें विभिन्न गैसों सहित
(3) क्रोड (Core) –
- प्रावार से भी अधिक गर्म
- केंद्रीय भाग में लोहा तथा निकैल धातु ठोस रूप
- में
- बाहरी भाग में लोहा पिघले रूप में
आकलन की प्रश्न
• पृथ्वी की आंतरिक परत के चित्र को बनाने के लिए कहें ।

• पृथ्वी की किस आंतरिक परत में पौधों तथा जीवों के जीवित रहने के लिए सभी पदार्थ मौजूद हैं ?
• ग्लोब में जलमंडल सौरमंडल तथा ध्रुवों की पहचान करने को कहें।
• सूर्य, ग्रह , तथा उपग्रह के चित्र बनाने या संकलन तथा तीनों आकाशीय पिंड के लक्षणों को लिखने के लिए कहें।
• बच्चों द्वारा रात्रि में किये गये आकाश के अवलोकन पर चर्चा करने के लिए कहें।
• अलग-अलग जंतुओं के भोजन का अवलोकन कर सूचीकरण करें।

अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए—
1. खनिज अधिक मात्रा में मिलते हैं-
- (अ) वायुमंडल में
- (ब) भूपर्पटी में
- (स) प्रावार में
- (द) क्रोड में।
उत्तर-(ब) भूपर्पटी में।
2. श्वसन के लिए आवश्यक गैस है-
- (अ) नाइट्रोजन
- (ब) वायु
- (स) ऑक्सीजन
- (द) कार्बन डाइऑक्साइड ।
उत्तर- (स) ऑक्सीजन।
3. निम्न में से कौन-सा ग्रह नहीं है-
- (अ) शुक्र
- (ब) बुध
- (स) शनि
- (द) चंद्रमा ।
उत्तर_(द) चंद्रमा ।
4. सौर मंडल में पृथ्वी किन दो ग्रहों के बीच स्थित है-
- (अ) बुध तथा मंगल
- (स) मंगल तथा शुक्र
- (ब) शुक्र तथा बुध
- (द) मंगल तथा बृहस्पति ।
उत्तर— (स) मंगल तथा शुक्र ।
प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
- 1. पृथ्वी का सबसे भीतरी भाग………. कहलाता है।
- 2……………………सौर मंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ जीवन है।
- 3. वायु में उपस्थित…………….. गैस का उपयोग जीवधारी साँस लेने में करते हैं।
- 4. पौधे भोजन निर्माण की क्रिया में ………………गैस का उपयोग करते हैं।
- 5. इनसेट पृथ्वी का………….. उपग्रह है।
उत्तर- 1. क्रोड, 2. पृथ्वी, 3 ऑक्सीजन, 4 कार्बन डाइऑक्साइड, 5. कृत्रिम।
उचित संबंध जोड़िए-
- 1. उपग्रह-
- 2. पृथ्वी के मध्य की परत-
- 3. श्वसन में ली जाने वाली गैस-
- 4. सूर्य का सबसे नजदीक का ग्रह चंद्रमा-
- 5. पृथ्वी का सबसे नजदीक का ग्रह-
उत्तर- 1. चंद्रमा, 2. प्रावार, 3 ऑक्सीजन, 4. बुध, 5. शुक्र
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-
1. पृथ्वी की तीन परतों का महत्व लिखिए।
उत्तर पृथ्वी की तीन परतों के महत्व निम्नलिखित हैं- (1) भूपर्पटी – भूपर्पटी में जीवधारियों को जीवित रहने तथा वृद्धि करने के लिए आवश्यक सभी पदार्थ वायु, जल, भोजन, मिट्टी तथा खनिज उपलब्ध होते हैं। यह उपजाऊ होती है, विभिन्न खनिज जैसे- लोहा, ऐल्युमिनियम, ताँबा, कोयला, चूना पत्थर, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैसें आदि इस परत से ही प्राप्त होती हैं।
(2) प्रावार यह पृथ्वी की मध्य परत है। इसमें पिघली हुई चट्टानें विभिन्न गैसों सहित पायी जाती हैं।
(3) कोड पृथ्वी का सबसे भीतरी भाग कोड कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके केन्द्रीय भाग में लोहा तथा निकित धातुएँ ठोस रूप में है, जबकि बाहरी भाग में लोहा पिछले रूप में पाया जाता है।
2. पृथ्वी की आंतरिक संरचना का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर- आंतरिक क्रोड

3.ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्व है ?लिखिए।
उत्तर- सजीवों को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन गैस अति आवश्यक है, ऑक्सीजन गैस के द्वारा सभी सजीव श्वसन क्रिया करते हैं। यदि ऑक्सीजन गैस न हो तो एक क्षण भी जीना मुश्किल हो जायेगा, अतः वायु हमारे लिए अति आवश्यक है। उदाहरण-कम्बल या रजाई से सिर ढक लेने पर दम घुटने लगता है।
4. प्रयोग द्वारा समझाइए कि वायु में कार्बन डाइऑक्साइड) उत्तर प्रयोग बोतल को चूने के पानी से लगभग एक चौथाई उपस्थित है।
कॉर्क के दोनों छेदों में चित्र के अनुसार नली ‘क’ एवं ‘ख’ लगा देते हैं। मोमबत्ती जलाकर मोम की बूँदें डालकर इन छेदों को इस प्रकार सील कर देते हैं, कि नलियों के आस-पास बिल्कुल जगह न छूटे ध्यान रखते हैं कि नली ‘क’ का बोतल के भीतर वाला सिरा चूने के पानी में पूरी तरह से डूबा रहे तथा नली ‘ख’ का सिरा चूने के पानी की सतह से ऊपर रहे। नली ‘ख’ के स्वतंत्र सिरे से मुँह द्वारा हवा खींचते हैं. ऐसा करते रहने से नली ‘क’ से वायु बोतल के भीतर पहुँचती है, इसकी पहचान चूने के पानी में उठने वाले बुलबुलों से हो जाती है। कुछ समय पश्चात् हम देखते हैं कि चूने का पानी दूधिया हो गया। चूने के पानी को CO, गैस दूधिया कर देती है। इस प्रयोग से ज्ञात होता है कि वायु में CO, गैस है।
5. सौर परिवार के ग्रहों के नाम, सूर्य से उनकी दूरी के क्रम में लिखिए।
उत्तर- सौर परिवार के ग्रहों के नाम, सूर्य से उनकी दूरी के क्रमानुसार – (1) बुध, (2) शुक्र, (3) पृथ्वी, (4) मंगल, (5) बृहस्पति, (6) शनि, (7) अरुण, (8) वरुण, (9) यम
6. कृत्रिम ग्रहों के उपयोग समझाइए।
उत्तर—कृत्रिम ग्रहों का उपयोग दूरदर्शन एवं आकाशवाणी प्रसारण, टेलीफोन सेवा तथा मौसम एवं भूगर्भीय जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
7. पृथ्वी पर जीवन के लिए मूल आवश्यकताओं को लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी पर जीवन के लिए मूल आवश्यकताएँ-
(1) भोजन- सभी जीवधारी कार्य करते हैं और कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो हमें भोजन से प्राप्त होती है।
(2) जल-जीवन के लिए जल अनिवार्य है। पौधे तथा जंतुओं में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के लिए जल आवश्यक है।
(3) वायु-भोजन तथा जल के अलावा जीवित रहने के लिए वायु भी अनिवार्य है। साँस लेने की क्रिया में जीवधारी अपने आस-पास उपलब्ध वायु से ऑक्सीजन गैस प्राप्त करते हैं।
8. पृथ्वी को अद्वितीय ग्रह क्यों माना जाता है ?
- उत्तर- निम्नलिखित विशेषताओं के कारण पृथ्वी को सौर परिवार का अद्वितीय ग्रह माना जाता है-
- (1) पृथ्वी की जलवायु मानव एवं अन्य जीवों के जीवित रहने हेतु उपयुक्त है।
- (2) इसके वायुमंडल में ऑक्सीजन उपस्थित है, जो जीवन के अस्तित्व को बनाए रखती है।
- (3) इसका वायुमंडल, एक सुरक्षात्मक आवरण बनाता है, जो हमें अत्यधिक गर्मी या ठंड से सुरक्षित रखता है।