जोड़ना-घटाना-2 कक्षा 3 गणित

— by

1. एक क्रिकेट मैच में सचिन ने 52, राहुल ने 135 और दिनेश ने 93 रन बनाए। बताओ, तीनों ने मिलकर कितने रन बनाए?
उत्तर:
सचिन के रन = 52
राहुल के रन = 135
दिनेश के रन = 93
कुल रन = 52 + 135 + 93 = 280


2. एक बगीचे में आम के 125, नीम के 100 और नीबू के 160 पेड़ हैं। बताओ, बगीचे में कुल कितने पेड़ हैं?
उत्तर:
आम के पेड़ = 125
नीम के पेड़ = 100
नीबू के पेड़ = 160
कुल पेड़ = 125 + 100 + 160 = 385


3. रेल के एक डिब्बे में 72 सीटें हैं। यदि डिब्बे में 112 यात्री हैं तो बताओ, कितने यात्रियों को सीटें नहीं मिली?
उत्तर:
कुल यात्री = 112
सीटों की संख्या = 72
बिना सीट वाले यात्री = 112 – 72 = 40


4. बुदरू ने नारायणपुर मेले में पहले दिन 132 नारियल, दूसरे दिन 96 नारियल बेचे। अब उसके पास 54 नारियल बच गए। बताओ, बुदरू कितने नारियल लेकर मेले में गया था?
उत्तर:
पहले दिन बेचे = 132
दूसरे दिन बेचे = 96
कुल बेचे गए = 132 + 96 = 228
बचे हुए नारियल = 54
कुल नारियल = 228 + 54 = 282


5. एक विद्यालय में 350 बच्चे हैं। यदि विद्यालय में 162 लड़कियाँ हैं तो लड़कों की संख्या बताओ।
उत्तर:
कुल बच्चे = 350
लड़कियाँ = 162
लड़के = 350 – 162 = 188

Newsletter

Our latest updates in your e-mail.