5678.87 + 657.93 – 324.54 – 124.87 = ?
A. 4,766.12
B. 61.3713
C. 6,137.13
D. 8,988.12
Ans.
हल:- प्रश्ननानुसार,
678.87 + 657.93 – 324.54 – 124.87 = ?
6,336.8 – (324.54 + 124.87) = ?
6,336.8 – 199.67 = ?
? = 6,137.13
Ans. 6,137.13
दशमलव को (.) द्वारा दर्शाया जाता है।
दशमलव युक्त संख्याओं को कैसे पढ़ा जाये
Details
दशमलव युक्त संख्याओं में दशमलव के दाई ओर की संख्याओं को हमेशा अलग-अलग करके पढ़ा जाता हैं।
जैसे:-
2.345 को इस प्रकार पढ़ा जाएगा –
दो दशमलव तीन चार पाँच
4.678 को इस प्रकार पढ़ा जाएगा –
चार दशमलव छः सात आठ
342.570 को इस प्रकार पढ़ा जाएगा –
तीन सौ बयालीस दशमलव पाँच सात शून्य
दशमलव के दाईं तथा बाईं ओर शून्यों का महत्व
Details
दशललव के दाईं अथवा बाईं ओर रखें शून्यों के बाद अगर कोई अंक नहीं हो, तो उन शून्यों का कोई महत्व नहीं होता हैं।
जैसे:- 00000.512 → .512
234.30000 → 234.3
0000.678 → .678
89.800000000 → 89.8
लेकिन बाईं ओर के शून्य के पहले या दाईं ओर के शून्य के बाद कोई अंक हो, तो उन सभी शून्य का महत्व होता हैं।
जैसे:- 40000.87625
621.0000082
7864.000076
3478.098000
दो दशमलव संख्याओं की आपस में तुलना
Details
- दो दशमलव संख्याओं की आपस में तुलना की जा सकती है।
- तुलना संख्या के पूर्ण भाग (जो कि दशमलव बिंदु की बाईं ओर के अंक होते हैं) से शुरू की जाती है।
- यदि पूर्ण भाग समान हैं तो दशांश स्थान के अंकों की तुलना की जाती है और यदि ये भी समान हों तो अगले अंक को देखें यह क्रम आगे बढ़ता रहता है।
दशमलवों का प्रयोग
Details
दशमलवों का प्रयोग धन, लंबाई और भार (वज़न) की इकाइयों को दर्शाने के लिए किया जाता है।
1 पैसा= 0.01 रुपया
1 ग्राम = 0.001 किग्रा ।
1 मिली = 0.001 लीटर।
1 सेमी = 0.01 मीटर ।
1मीटर=0.001किमी।
दशमलव भिन्न (Decimal Fraction) क्या है?
Details
दशमलव भिन्न वे भिन्न (fractions) होते हैं जिनका हर (denominator) 10 या 10 की घात (10n) होता है, जहाँ n कोई धनात्मक पूर्णांक (positive integer) है।
दूसरे शब्दों में, ऐसे भिन्न जिनके हर 10, 100, 1000, 10000, इत्यादि होते हैं, उन्हें दशमलव भिन्न कहते हैं।
उदाहरण:
दिए गए भिन्नों को दशमलव रूप में ऐसे लिखा जाता है:
| साधारण भिन्न (Fraction) | हर (Denominator) | दशमलव भिन्न (Decimal Fraction) |
| 8/10 | 10 | 0.8 |
| 83/100 | 100 | 0.83 |
| 83/1000 | 1000 | 0.083 |
| 8/10000 | 10000 | 0.0008 |
दशमलव संख्या के भाग:
Details
एक दशमलव संख्या के मुख्य रूप से दो भाग होते हैं, जो दशमलव बिंदु (decimal point) द्वारा अलग किए जाते हैं:
- पूर्ण संख्या भाग (Whole Number Part): दशमलव बिंदु के बाएँ तरफ के अंक।
- दशमलव भाग (Decimal Part): दशमलव बिंदु के दाएँ तरफ के अंक (यह भाग भिन्न को दर्शाता है)।
उदाहरण: 26.28 में:
- 26 पूर्ण संख्या भाग है।
- .28 दशमलव भाग है।
📝 भिन्न को दशमलव में बदलना
Details
यदि किसी भिन्न का हर 10 या 10 की घात में है, तो उसे दशमलव में बदलना बहुत आसान है:
- हर में जितने शून्य (zeroes) होते हैं, अंश (numerator) में दाहिनी ओर से उतने ही अंकों के बाद दशमलव बिंदु लगा दिया जाता है।
| भिन्न | हर में शून्य | दशमलव रूप |
| 3/10 | 1 शून्य | 0.3 |
| 25/100 | 2 शून्य | 0.25 |
| 147/1000 | 3 शून्य | 0.147 |
दशमलव भिन्न के घटक (Components of a Decimal Fraction):
Details
- पूर्णांक भाग (Whole Part): दशमलव बिंदु से पहले का भाग।
उदाहरण: 12.34 में 12 पूर्णांक भाग है। - दशमलव भाग (Decimal Part): दशमलव बिंदु के बाद का भाग।
उदाहरण: 12.34 में 34 दशमलव भाग है।
दशमलव भिन्न की विशेषताएँ:
Details
- दशमलव भिन्न का मान 10 , 100 , 1000 , आदि के आधार पर विभाजित होता है।
- 0.1=1/10
- 0.01=1/100
- 0.001=1/1000
- दशमलव भिन्नों का उपयोग सटीक मान प्रदर्शित करने और भिन्नों को सरल रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
दशमलव भिन्न के प्रकार (Types of Decimal Fractions):
Details
- समाप्त दशमलव भिन्न (Terminating Decimal):
ऐसे दशमलव भिन्न जो एक निश्चित संख्या के बाद समाप्त हो जाते हैं।- उदाहरण: 0.5,1.25,3.75
- असमाप्त दशमलव भिन्न (Non-Terminating Decimal):
ऐसे दशमलव भिन्न जो कभी समाप्त नहीं होते।- दो प्रकार:
- दोहराव वाले (Repeating): दशमलव भाग में कोई संख्या बार-बार दोहराई जाती है।
- उदाहरण: 0.333 , 1.666
- अदोहराव वाले (Non-Repeating): दशमलव भाग में कोई संख्या दोहराई नहीं जाती।
- उदाहरण: π=3.14159
- दोहराव वाले (Repeating): दशमलव भाग में कोई संख्या बार-बार दोहराई जाती है।
- दो प्रकार:
दशमलव के निकटतम मान (Nearest Decimal Place):
Details
दशमलव के पहले स्थान तक निकटतम मान (Nearest to One Decimal Place):
- 3.46
दशमलव के बाद 4 है और उसके बाद 6 है। 6>5 , इसलिए 3.46≈3.5 - 7.34
दशमलव के बाद 3 है और उसके बाद 4 है। 4<5 , इसलिए 7.34≈7.3
दशमलव के दूसरे स्थान तक निकटतम मान (Nearest to Two Decimal Places):
- 4.567 :
दूसरे स्थान के बाद का अंक 7>5 है। इसलिए 4.567≈4.57 - 2.453 :
दूसरे स्थान के बाद का अंक 3<5 है। इसलिए 2.453≈2.45 ।
संख्याओं को निकटतम पूर्णांक तक गोल करना (Nearest Whole Number):
Details
- 6.7
दशमलव के बाद 7>5 है। इसलिए 6.7≈7 - 8.3 :
दशमलव के बाद 3<5 है। इसलिए 8.3≈8
सारणीबद्ध उदाहरण:
| संख्या | निकटतम 1 स्थान | निकटतम 2 स्थान | निकटतम पूर्णांक |
|---|---|---|---|
| 5.478 | 5.5 | 5.48 | 5 |
| 3.142 | 3.1 | 3.14 | 3 |
| 9.876 | 9.9 | 9.88 | 10 |



