प्रश्न 1. दिए गए वाक्य में विशेषता बताने वाले शब्द भरिए –
(मीठा, साहसी, अच्छा, हरी, लंबा)
(क) पीहू एक साहसी लड़की है।
(ख) गौरव अपने साथियों में सबसे अच्छा है।
(ग) पेड़ की पत्तियां हरी हैं।
(घ) अदम्य एक लंबा लड़का है।
(ङ) आम बहुत मीठा है।
प्रश्न 2. बहुवचन रूप लिखिए –
(क) तिनका – तिनके
(ख) दाना – दाने
(ग) अंडा – अंडे
(घ) बच्चा – बच्चे
प्रश्न 3. शब्दार्थ लिखो –
(क) प्रतिदिन – हर दिन / रोज़
(ख) शीश – सिर / मस्तक
(ग) मेहनत – परिश्रम / श्रम
(घ) जीव – प्राणी / जानवर
प्रश्न 4. नीचे दिए गए शब्दों को उलट कर लिखो –
(क) नदी – दीन
(ख) बस – सब
(ग) खीरा – राखी
(घ) रानी – नीरा
प्रश्न 5. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखो –
(क) एक × अनेक
(ख) बहुत × थोड़ा / कम
(ग) भला × बुरा
(घ) पास × दूर
प्रश्न 6. आप अपने आस-पास घर और विद्यालय में कौन-कौन से जीव जंतु देखे हैं?
उत्तर: घर और विद्यालय के आस-पास मैंने कुत्ता, बिल्ली, गाय, बकरी, चींटी, मकड़ी, तितली, मक्खी, कौआ, गौरैया, गिलहरी आदि जीव-जंतु देखे हैं।
प्रश्न 7. पैरों के अतिरिक्त हमारे शरीर में और कौन-कौन से अंग दो की संख्या में होते हैं?
उत्तर: पैरों के अतिरिक्त हमारे शरीर में आँखें, कान, हाथ, नाक के दो छिद्र, फेफड़े, गुर्दे (किडनी) आदि अंग दो की संख्या में होते हैं।
प्रश्न 8. आपको कौन-सा फल अच्छा लगता है? वह फल आपको क्यों पसंद है?
उत्तर: मुझे आम बहुत अच्छा लगता है। यह मीठा, रसीला और सुगंधित होता है। गर्मियों में आम खाना बहुत आनंद देता है। इसलिए मुझे आम पसंद है।
प्रश्न 9. बीरबल किस लिये प्रसिद्ध थे?
उत्तर: बीरबल अपनी चतुराई और बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध थे। वे अकबर के दरबार के विद्वान थे। वे अपनी सूझ-बूझ से कठिन समस्याओं का हल निकालते थे और बादशाह को भी हरा देते थे।
प्रश्न 10. आपने किन-किन पक्षियों के घोंसले देखे हैं?
उत्तर: मैंने कौए, गौरैया, कबूतर, बया और चिड़िया के घोंसले देखे हैं। कौआ और कबूतर पेड़ों पर टहनियों से घोंसला बनाते हैं। गौरैया घरों के कोनों में घोंसला बनाती है। बया तिनकों से सुंदर घोंसला बनाती है।
प्रश्न 11. किससे क्या सीखें मिलान करो –
| पहला स्तंभ | दूसरा स्तंभ |
|---|---|
| सूरज | जगना और जगाना |
| फूल | हँसना |
| दीपक | अंधेरा दूर करना |
| पेड़ | शीश झुकाना |
प्रश्न 12. नीचे लिखे शब्दों में जो सही शब्द है, उनमें रंग भरो –
सही शब्द:
- सुबह
- वर्षा
- सवेरा
- सूझ-बूझ
प्रश्न 13. सही एवं गलत का निशान लगाओ –
- दो पैर वाले जीवों को द्विपाद कहते है। ( ✓ सही )
- गाय, भैंस बकरी आदि चतुष्पाद है। ( ✓ सही )
- पेड़ों से हम फल, फूल, छाया मिलता है। ( ✓ सही )
- केंचुए अपने पेट के बल सरकते हैं, क्योंकि उनके पैर नहीं होते। ( ✓ सही )
