चार चने कक्षा 1 हिन्दी पाठ 2

चार चने कक्षा 1 हिन्दी

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते।
तोते को खिलाते तो टाँय-टाँय गाता,
टाँय-टाँय गाता तो बड़ा मज़ा आता।

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मज़ा आता।

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते।
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मज़ा आता।

चार चने होते तो प्रश्न और अभ्यास

चार चने देकर इनसे क्या-क्या करवाया जा सकता है?

  • माली- फूल
  • हलवाई-“मिठाई
  • दीदी-पेसिल
  • दोस्त- कहानी किताब

किसने खाया ?

चार चने में से एक चना तोता, दूसरा चना घोड़े , तीसरा चना चूहा को खिलाया एक चना बच गया, उसे किसे खिलाओगे ?

भाई को

Leave a Comment