शिक्षा एवं मनोविज्ञान Notes
1. शिक्षा एवं मनोविज्ञान का अर्थ
- शिक्षा (Education): यह व्यवहार में परिमार्जन या परिवर्तन (Modification of Behavior) लाने वाली प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है।
- मनोविज्ञान (Psychology): यह मानव व्यवहार का विज्ञान (Science of Behavior) है। यह बताता है कि व्यक्ति किसी विशेष परिस्थिति में कैसा व्यवहार करता है।
2. शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology)
जब मनोविज्ञान के सिद्धांतों और नियमों का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता है, तो उसे शिक्षा मनोविज्ञान कहते हैं।
स्किनर (Skinner) के अनुसार: “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण (Teaching) और अधिगम (Learning) से संबंधित है।”
मुख्य विशेषताएँ:
- वैज्ञानिक प्रकृति: यह वैज्ञानिक विधियों और नियमों पर आधारित है।
- व्यवहार का अध्ययन: यह शैक्षिक परिस्थितियों में बालक के व्यवहार का अध्ययन करता है।
- बाल-केंद्रित शिक्षा: यह शिक्षक को यह समझने में मदद करता है कि प्रत्येक बालक विशिष्ट है।
- शिक्षण विधियों का चयन: इसकी सहायता से शिक्षक उपयुक्त शिक्षण विधियों (Teaching Methods) का चुनाव कर सकते हैं।
3. शिक्षा और मनोविज्ञान में संबंध
शिक्षा और मनोविज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं। इनके संबंध को निम्नलिखित बिंदुओं से समझा जा सकता है:
- लक्ष्य: शिक्षा का लक्ष्य व्यवहार को बदलना है, जबकि मनोविज्ञान उस व्यवहार का अध्ययन करता है।
- पाठ्यक्रम निर्माण: बच्चों की आयु, रुचि और मानसिक क्षमता के आधार पर पाठ्यक्रम तैयार करने में मनोविज्ञान मदद करता है।
- अनुशासन: यह “दमनकारी अनुशासन” के बजाय “प्रेम और सहानुभूति” पर आधारित अनुशासन पर जोर देता है।
- मूल्यांकन: मनोविज्ञान नई मूल्यांकन विधियों (जैसे CCE) के माध्यम से बच्चे की प्रगति को सही ढंग से मापने में मदद करता है।
4. CTET के लिए महत्वपूर्ण परिभाषाएँ (Quotes)
- क्रो एवं क्रो (Crow & Crow): “शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के सीखने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है।”
- पील (Peel): “शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा का विज्ञान है।”
शिक्षा एवं मनोविज्ञान MCQs
1. प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना किसने की थी?
(a) गाल्टन
(b) हाल
(c) वुंट
(d) वाटसन
Ans.
Ans : (c)
जर्मनी के चिकित्सक, दार्शनिक, अध्यापक, वैज्ञानिक विल्हेम वुंट ने प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना सन् 1879 में जर्मनी विश्वविद्यालय (लाइपजिग) में की। इस कारण वुंट को मनोविज्ञान का जनक कहा जाता है।
Bihar TET 2013 (VI–VIII)
2. अधिगम की शैलियों का मॉडल (VARK) किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
(a) कोलब
(b) नील फ्लेमिंग
(c) पियाजे
(d) ई. थॉर्नडाइक
Ans.
Ans : (b)
अधिगम की शैलियों का मॉडल VARK नील फ्लेमिंग द्वारा प्रतिपादित किया गया। यह चार शैलियों पर आधारित है—
V (Visual),
A (Aural),
R (Read/Write),
K (Kinesthetic)
MP TET (VI–VIII) 24 Feb 2019 (9:30 PM)
3. शिक्षा मनोविज्ञान को उत्पन्न करने वाला काल माना जाता है?
(a) 1947
(b) 1920
(c) 1940
(d) 1900
Ans.
Ans : (d)
DSSSB PRT
Bihar TET 2013 (VI–VIII)
4. शिक्षा मनोविज्ञान का संबंध किससे नहीं है?
(a) मानव व्यवहार का अध्ययन
(b) बालक के विकास का अध्ययन
(c) सीखने के तरीके का अध्ययन
(d) राष्ट्र व्यवस्था का अध्ययन
Ans.
Ans : (d)
शिक्षा मनोविज्ञान, मनुष्य के व्यवहार, मानसिक क्रियाओं, सीखने के तरीके, वृद्धि एवं विकास, व्यक्तित्व, अध्ययन विधियों आदि से संबंधित है। राष्ट्र व्यवस्था से इसका प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता।
Bihar TET 2011 (VI–VIII)
DSSSB PRT
5. निम्नलिखित में से कौन शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है?
(a) कला
(b) विज्ञान
(c) विज्ञान एवं कला दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.
Ans : (c)
शिक्षा मनोविज्ञान में विज्ञान की वस्तुनिष्ठता एवं कला की व्यावहारिकता दोनों का समावेश होता है। इसलिए इसे विज्ञान एवं कला दोनों माना जाता है।
Haryana TET 2011 (VI–VIII)
6. शिक्षा मनोविज्ञान का संबंध निम्नलिखित में से किससे सबसे अधिक होता है?
(a) बच्चे अपने ज्ञान का स्वयं चयन करते हैं
(b) शिक्षक के आने से पहले बच्चों के कोई पूर्व ज्ञान
(c) अनुभव आधारित है बच्चों के सीखने की
(d) बच्चे पर्यावरण से सीखते जाते हैं
Ans.
Ans : (a)
शिक्षा मनोविज्ञान के दृष्टि से बच्चे अपने ज्ञान का चयन स्वयं करते हैं। बच्चे सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रहते हैं तथा अपने अनुभवों के आधार पर अर्थ का निर्माण करते हैं।
DSSSB PRT
7. शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन शिक्षक को सहायता देता है—निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) शिक्षण-प्रक्रिया
(b) पाठ्य-निर्माण
(c) शिक्षा-प्रशासन
(d) शिक्षण-विधियाँ
Ans.
Ans : (c)
शिक्षा मनोविज्ञान का संबंध शिक्षण प्रक्रिया, पाठ्य-निर्माण तथा शिक्षण विधियों से होता है, जबकि शिक्षा प्रशासन से इसका प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता।
CTET Paper-I (Class I-V) 26 June 2011
DSSSB PRT
8. शिक्षा मनोविज्ञान है—
(a) शुद्ध विज्ञान
(b) व्यवहारिक विज्ञान
(c) मानक विज्ञान
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.
Ans : (b)
शिक्षा मनोविज्ञान एक व्यवहारिक विज्ञान है। इसमें मनोविज्ञान के सिद्धांतों का प्रयोग शिक्षा क्षेत्र में किया जाता है।
Haryana TET Paper-I (Class I-V) 2011
9. मनोविज्ञान शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(a) अरबी
(b) संस्कृत
(c) अंग्रेज़ी
(d) ग्रीक
Ans.
Ans : (d)
मनोविज्ञान शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों Psyche (आत्मा) एवं Logos (अध्ययन) से मिलकर बना है।
Bihar TET Paper-II (Class VI-VIII) 2013
10. 1882 ई. में किस मनोवैज्ञानिक का लक्ष्य था मानव व्यवहार का अध्ययन करने हेतु प्रयोगशाला स्थापित करना?
(a) वुंट
(b) गाल्टन
(c) फ्रायड
(d) स्किनर
Ans.
Ans : (c)
फ्रायड ने 1882 में मानव व्यवहार के अध्ययन हेतु मनोविश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
Bihar TET Paper-II (Class VI-VIII) 2013
11. शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन का उद्देश्य अध्यापक के व्यक्तिगत व्यवहार को—
(a) बालक के विकास से जोड़ना
(b) छात्र के व्यवहार को प्रभावित करना
(c) छात्र की अपनी सीख को प्रेरित करना
(d) बालक व्यवहार के अपने नियंत्रण का बोध कराना
Ans.
Ans : (d)
शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षक को यह समझने में सहायता देता है कि वह छात्र के व्यवहार को समझते हुए स्वयं अपने व्यवहार का नियंत्रण कर सके।
Bihar TET Paper-I (Class I-V) 2013
12. निम्न में से कौन-सा शिक्षा मनोविज्ञान का वास्तविक कार्य नहीं है?
(a) व्यक्तित्व
(b) बुद्धिलब्धि
(c) प्रेरणा
(d) पाठ्यचर्या
Ans.
Ans : (d)
पाठ्यचर्या शिक्षा मनोविज्ञान का प्रत्यक्ष कार्य नहीं है।
UP TET Paper-II (Class VI-VIII) 15 Oct 2017
13. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शिक्षा मनोविज्ञान का एक कार्य है?
(a) बाल विकास के विभिन्न अवस्थाओं का ज्ञान
(b) समाज की आवश्यकताओं का अध्ययन
(c) पाठ्य निर्माण करना
(d) व्यक्तिगत शिक्षण की व्यवस्था करना
Ans.
Ans : (a)
शिक्षा मनोविज्ञान बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन करता है।
Haryana TET Paper-I (Class I-V) 2015
14. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान की स्थापना किसने की?
(a) वुंड्ट ने
(b) हर्बर्ट स्पेंसर ने
(c) विलियम जेम्स ने
(d) फ्रायड ने
Ans.
Ans : (a)
प्रयोगात्मक मनोविज्ञान की स्थापना विल्हेम वुंड्ट ने की। विल्हेम वुंट ने वास्तविक रूप से मनोविज्ञान को विज्ञान के रूप में 1879 में जर्मनी की लाइपजिग विश्वविद्यालय में प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना की। इसलिए उन्हें मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
Haryana TET Paper-I (Class I-V) 1 Feb 2014
15. मनोविज्ञान के क्षेत्र में सबसे बड़ा योगदान है—
(a) शुद्ध वैज्ञानिक शिक्षा
(b) शिक्षण अधिगम शिक्षा
(c) शिक्षा और विकास
(d) शिक्षा मनोविज्ञान
Ans.
Ans : (d)
मनोविज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा मनोविज्ञान का योगदान सबसे अधिक माना जाता है क्योंकि यह बालक के व्यवहार, अधिगम, विकास, प्रेरणा एवं व्यक्तित्व से संबंधित है।
UP TET Paper-I (Class I-V) 2 Feb 2016
16. मनोविज्ञान का विकास मुख्यतः किससे जुड़ा था?
(a) दर्शनशास्त्र
(b) जीवविज्ञान
(c) समाजशास्त्र
(d) मानवशास्त्र
Ans.
Ans : (a)
मनोविज्ञान का प्रारंभ दर्शनशास्त्र से हुआ है। बाद में यह स्वतंत्र विज्ञान के रूप में विकसित हुआ।
Haryana TET Paper-II (Class VI-VIII) 2015
17. पारिस्थितिक प्रणाली सिद्धांत, जो मानव के चारों ओर के वातावरण का अध्ययन करता है, वह किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(a) ब्रॉनफेनब्रेनर
(b) मानव विकास
(c) सामाजिक मनोविज्ञान
(d) शैक्षिक विकास
Ans.
Ans : (a)
पारिस्थितिक प्रणाली सिद्धांत का प्रतिपादन ब्रॉनफेनब्रेनर (Bronfenbrenner) ने किया। यह मानव विकास को उसके सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदर्भ में समझाता है।
MP TET (VI-VIII) 26 Feb 2019 (9:30 AM)
पारिस्थितिक प्रणाली के स्तर (सूची)
- माइक्रोसिस्टम-The Family (परिवार)
- मेसोसिस्टम-Parent-Teacher (अभिभावक-शिक्षक)
- एक्सोसिस्टम-Educational Policy (शैक्षिक नीति)
- मैक्रोसिस्टम-Societal views on Education (शिक्षा पर सामाजिक दृष्टिकोण)
18. अधिगम वातावरण से होने वाले अधिगम का संबंध किससे होता है?
(a) मनोविज्ञान
(b) शिक्षा मनोविज्ञान
(c) विकास मनोविज्ञान
(d) सामाजिक मनोविज्ञान
Ans.
Ans : (b)
अधिगम वातावरण से होने वाला अधिगम शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत आता है क्योंकि यह शिक्षार्थी और उसके परिवेश के बीच अंतःक्रिया का अध्ययन करता है।
MP TET (VI-VIII) 18 Feb 2019 (9:30 AM)
19. “व्यक्ति विकास अतिशिष्ट मानसिक प्रक्रियाओं के बजाय उसके अनुभवों को अधिक महत्व देता है”—यह कथन किसका है?
(a) गेसल (बाल विकास)
(b) पियाजे (संज्ञानात्मक विकास)
(c) ब्रूनर (ज्ञानात्मक विकास)
(d) वॉटसन (व्यवहारवाद)
Ans.
Ans : (b)
पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास में अनुभव और सक्रिय सहभागिता को अत्यधिक महत्व दिया।
MP TET (VI-VIII) 26 Feb 2019 (9:30 AM)






