भारतीय गणना प्रणाली में एक अरब (1,00,00,00,000) में कितने करोड़ होते हैं?
- (A) 10 करोड़
- (B) 100 करोड़
- (C) 1,000 करोड़
- (D) 10,000 करोड़
भारतीय गणना प्रणाली (Indian Numbering System) एक परंपरागत गणना प्रणाली है जो भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है।
भारतीय गणना प्रणाली (Indian Number System)
Details
भारतीय गणना प्रणाली में स्थानिक मूल्य (Place Value) निम्नलिखित है:
- एकक (Units): 1
- दहाई (Tens): 10
- सैकड़ा (Hundreds): 100
- हजार (Thousands): 1,000
- दस हजार (Ten Thousands): 10,000
- लाख (Lakhs): 1,00,000
- दस लाख (Ten Lakhs): 10,00,000
- करोड़ (Crores): 1,00,00,000
- दस करोड़ (Ten Crores): 10,00,00,000
स्थानिक मूल्य (Place Value)
Details
- स्थानिक मूल्य (Place Value): प्रत्येक अंक का मान उसकी स्थिति के अनुसार बदलता है,
- जैसे संख्या 52,43,876 में:
- 6 एकक (Units)
- 7 दहाई (Tens)
- 8 सैकड़ा (Hundreds)
- 3 हजार (Thousands)
- 4 दस हजार (Ten Thousands)
- 2 लाख (Lakhs)
- 5 दस लाख (Ten Lakhs)
संख्या विभाजन (Number Grouping):
बड़ी संख्याओं को पढ़ने और समझने में आसानी के लिए इन्हें लाख, करोड़, आदि में विभाजित किया जाता है। उदाहरण के लिए, 1,23,45,678 को “एक करोड़ तेईस लाख पैंतालीस हजार छह सौ अठहत्तर” पढ़ा जाता है।
भारतीय गणना प्रणाली (Indian Number System) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण MCQ
Details
1. भारतीय गणना प्रणाली में एक अरब (1,00,00,00,000) कितने करोड़ होते हैं?
- (A) 10 करोड़
- (B) 100 करोड़
- (C) 1,000 करोड़
- (D) 10,000 करोड़
उत्तर: (B) 100 करोड़
2. अंतरर्राष्ट्रीय गणना प्रणाली में 10 करोड़ (10,00,00,000) को क्या कहा जाता है?
- (A) सौ मिलियन
- (B) दस मिलियन
- (C) बिलियन
- (D) ट्रिलियन
उत्तर: (A) सौ मिलियन
3. भारतीय गणना प्रणाली में हजार का स्थान किसके बाद आता है?
- (A) इकाई
- (B) दहाई
- (C) सैकड़ा
- (D) लाख
उत्तर: (C) सैकड़ा
4. निम्नलिखित में से कौन-सा सही संख्या है जो भारतीय गणना प्रणाली के अनुसार लिखी गई है?
- (A) 123,456,789
- (B) 1,23,45,678
- (C) 12,345,678
- (D) 1,234,567
उत्तर: (B) 1,23,45,678
5. भारतीय गणना प्रणाली में “अरब” के बाद कौन-सा स्थान आता है?
- (A) खरब
- (B) दस अरब
- (C) करोड़
- (D) नील
उत्तर: (B) दस अरब
6. भारतीय गणना प्रणाली में 1 लाख की तुलना में 10 करोड़ कितनी बड़ी संख्या है?
- (A) 10 गुना
- (B) 100 गुना
- (C) 1,000 गुना
- (D) 10,000 गुना
उत्तर: (C) 1,000 गुना
7. 7 अंकों की सबसे छोटी संख्या भारतीय गणना प्रणाली के अनुसार क्या है?
- (A) 1,00,000
- (B) 1,00,00,000
- (C) 10,00,000
- (D) 10,000
उत्तर: (C) 10,00,000
8. भारतीय गणना प्रणाली में ‘दस लाख’ को अंतरर्राष्ट्रीय गणना प्रणाली में क्या कहा जाता है?
- (A) सौ हज़ार
- (B) एक मिलियन
- (C) दस मिलियन
- (D) एक बिलियन
उत्तर: (B) एक मिलियन
9. भारतीय गणना प्रणाली में 10 के स्थान पर क्या अंक होता है?
- (A) इकाई
- (B) दहाई
- (C) सैकड़ा
- (D) हजार
उत्तर: (B) दहाई
Pages: 1 2
