उपरिव्यय की परिभाषा :- खरीदी हुई वस्तु को बिक्री केंद्र तक लाने तथा उसके रख-रखाव में किए गए खर्च को उपरिव्यय कहते हैं।
लागत मूल्य की परिभाषा :- क्रयमूल्य तथा उपरिव्यय के योगफल को लागत मूल्य कहा जाता हैं
बट्टा के सूत्र [Discount formula]
जब सामान्यतः कोई व्यापारी अपने ग्राहक को कोई समान बेचता हैं, तो अंकित मूल्य पर कुछ छूट देता हैं, इसी छूट को बट्टा कहते हैं बट्टे का सामान्य अर्थ छूट से हैं।
Note : बट्टा सदैव अंकित मूल्य पर दिया जाता हैं।
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – बट्टा
यदि किसी वस्तु को बेचने पर r% का बट्टा दिया जा रहा हो, तो
वस्तु का विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100-r)/100
⭐ MCQs on Batta (Discount)
सभी प्रश्नों के उत्तर और व्याख्या सहित
1. किसी वस्तु का अंकित मूल्य 500 रु. है और उस पर 10% बट्टा दिया जाता है। बट्टा कितना होगा?
A. 40
B. 45
C. 50
D. 60
उत्तर:
उत्तर: C. 50
व्याख्या: 10% of 500 = 50
2. अंकित मूल्य 800 और बट्टा 10% हो तो विक्रय मूल्य—
A. 680
B. 720
C. 760
D. 700
उत्तर:
उत्तर: B. 720
व्याख्या: 10% of 800 = 80, SP = 800 – 80 = 720
3. अंकित मूल्य 1000 रु. है और वस्तु 850 रु. में बेची जाती है। बट्टा % क्या है?
A. 10%
B. 12%
C. 15%
D. 20%
उत्तर:
उत्तर: C. 15%
व्याख्या: बट्टा = 1000 – 850 = 150
Discount% = (150/1000)×100 = 15%
4. 1200 रु. के सामान पर 25% बट्टा दिया जाता है। बट्टा की राशि—
A. 200
B. 250
C. 300
D. 400
उत्तर:
उत्तर: C. 300
व्याख्या: 25% of 1200 = 300
5. एक वस्तु का अंकित मूल्य 1500 रु. है। उसे 1350 रु. में बेचा गया। बट्टा प्रतिशत कितना?
A. 5%
B. 8%
C. 10%
D. 12%
उत्तर:
उत्तर: C. 10%
व्याख्या: बट्टा = 1500 – 1350 = 150
Discount% = (150/1500)×100 = 10%



Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
