सजीवों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 9

सजीवों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 9 स्मरणीय तथ्य

1.स्वपोषी -ऐसे पौधे जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं स्वपोषी कहलाते हैं।

2.परपोषी -ऐसे पौधे जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते बल्कि भोजन के लिए अन्य पौधों या जीवों पर निर्भर रहते हैं, परपोषी कहलाते हैं।

सजीवों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 9 - TEACHER'S KNOWLEDGE & STUDENT'S GROWTH

3. आंशिक परजीवी- ऐसे पौधों जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं परन्तु खनिज लवणों के लिए पोषक पौधों पर निर्भर करते हैं। आशिक परजीवी कहलाते हैं।

4.मृतोपजीवी -ऐसे जीव जो अपना भोजन सड़े-गले तथा मृत पदार्थों से प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी कहलाते हैं।

5. पाचन- भोजन के साथ हम जो पोषक पदार्थ लेते हैं, उनमें से अधिकांश का उपयोग शरीर में सीधे नहीं हो सकता। अतः ऐसे पदार्थों में बदल दिया जाता है जिनका उपयोग शरीर कर सके। इस क्रिया को पाचन कहते हैं।

6. हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल से अपना भोजन बनाते हैं।

सजीवों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 9 - TEACHER'S KNOWLEDGE & STUDENT'S GROWTH

7. अधिकांश पौधे स्वपोषी जबकि सभी जन्तु परपोषी होते हैं।

8. शरीर में भोजन लेने, उसके पाचन और शरीर द्वारा पत्रे हुये भोजन का उपयोग करने तथा अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने को पोषण कहते हैं।

9. पाचन क्रिया में भोजन के जटिल यौगिकों को सरल अणुओं में बदल दिया जाता है।

10. सरल अणुओं का अवशोषण छोटी आँत द्वारा होता है और यह रक्त द्वारा प्रत्येक कोशिका तक पहुँचा दिया जाता है।

11. अमीबा जैसे एककोशिकीय जीवों में अंतःकोशिकीय पाचन होता है।

 एककोशिकीय जीवों में अंतःकोशिकीय पाचन

12. मनुष्य में पाचन, पाचक अंगों तथा पाचक ग्रंथियों के आपस में मिल जुलकर कार्य करने से होता है।

मनुष्य में पाचन
मनुष्य में पाचन

अभ्यास के उत्तर

खाली स्थान की पूर्ति (Fill in the blanks):
जैविक क्रियाओं को सम्पन्न करने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है।
पाचक ग्रंथियों में बने एंजाइमों द्वारा भोजन का पाचन किया जाता है।
अमीबा में अंतःकोशिकीय पाचन होता है।
मनुष्य में पचे हुए भोजन का अवशोषण छोटी आंत द्वारा होता है।
गाय के शरीर में सेलुलोस का पाचन रूमेन में होता है।

प्रश्नों के उत्तर (Answer the following):
1. स्वपोषी तथा परपोषी की पोषण विधि में क्या अंतर है?
स्वपोषी:
हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड और जल से अपना भोजन बनाते हैं।
उदाहरण: मक्का, गेहूँ।
परपोषी:
जंतु तैयार भोजन पर निर्भर होते हैं।
उदाहरण: मनुष्य, शेर।
2. परजीवी, मृतोपजीवी, सहजीवी को उदाहरण द्वारा समझाइए।
परजीवी: ऐसे जीव जो अपने पोषण के लिए अन्य जीवों पर निर्भर होते हैं।
उदाहरण: अमरबेल।
मृतोपजीवी: ऐसे जीव जो मृत और सड़े-गले पदार्थों पर निर्भर होते हैं।
उदाहरण: कुकुरमुत्ता।
सहजीवी: ऐसे जीव जो एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं और पोषण करते हैं।
उदाहरण: राइजोबियम बैक्टीरिया और दलहनी पौधे।
3. अमीबा तथा हाइड्रा किन अंगों द्वारा भोजन ग्रहण करते हैं?
अमीबा:
भोजन को स्यूडोपोडिया (Pseudopodia) द्वारा ग्रहण करता है।
हाइड्रा:
भोजन को टेंटेकल्स (Tentacles) द्वारा ग्रहण करता है।
4. मनुष्य के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाकर मंड के पाचन को समझाइए।
पाचन तंत्र: इसमें मुँह, ग्रसनी, ग्रसिका, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, और गुदा शामिल होते हैं।
मंड का पाचन:
मुँह में लार में मौजूद एमाइलेज एंजाइम स्टार्च को माल्टोज में बदलता है।
5. घास खाने वाले जंतुओं में पाचन को समझाइए।
घास खाने वाले जंतु:
इनकी पाचन प्रक्रिया में रूमेन नामक विशेष कक्ष होता है।
रूमेन में पाचन:
रूमेन में उपस्थित जीवाणु सेलुलॉस को पचाने में सहायक होते हैं।
यह आंशिक रूप से पचे भोजन को दुबारा चबाते हैं, जिसे जुगाली (Rumination) कहते हैं।