विषाणुओं के प्रकार (Types of Viruses).

विषाणु के प्रकार उनके पोषक जीवों के आधार पर:

  1. पादप विषाणु (Plant viruses):
    • ये विषाणु पौधों में संक्रमण करते हैं।
    • इनका आनुवंशिक पदार्थ RNA के रूप में होता है।
    • उदाहरण: तंबाकू मोजैक विषाणु (TMV), जो तंबाकू के पौधों में संक्रमण करता है।
  2. जन्तु विषाणु (Animal viruses):
    • ये विषाणु जन्तुओं (मनुष्यों और अन्य प्राणियों) में संक्रमण करते हैं।
    • इनमें आनुवंशिक पदार्थ DNA के रूप में पाया जाता है।
    • उदाहरण: एचआईवी (HIV) जो एड्स का कारण बनता है।
  3. सायनोफेजेस (Cyanophages):
    • ये विषाणु नीली-हरी शैवालों या सायनोजीवाणुओं (cyanobacteria) में संक्रमण करते हैं।
    • इनका आनुवंशिक पदार्थ RNA के रूप में होता है।
    • इसे 1963 में वैज्ञानिक सैफरमैन और मोरिस ने खोजा था।
  4. जीवाणुभोजी या जीवाण्विक विषाणु (Bacteriophages or Bacterial viruses):
    • ये विषाणु जीवाणुओं में संक्रमण करते हैं।
    • इनका आनुवंशिक पदार्थ DNA होता है।
    • उदाहरण: बैसिलस एरिथ्रोफेरस पर संक्रमण करने वाला बैक्टीरियोफेज।

Leave a Comment