संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान ( नागरिक शास्त्र )

संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान ( नागरिक शास्त्र )

अध्याय 8 - संयुक्त राष्ट्र संघ
अध्याय 8 – संयुक्त राष्ट्र संघ

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • विश्व में युद्धों को रोकने और शांति स्थापित करने के लिए संसार के देश मिलकर एक संगठन बनाया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ कहा जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 26 जून, सन् 1945 को की गई।
  • तब उसमें 50 देश शामिल थे, जो अब 191 देश शामिल हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग – (1) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (2) न्यास परिषद् (3) सामान्य सभा (4) सुरक्षा परिषद् (5) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (6) सचिवालय ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य हैं— (1) चीन (2) फ्रांस (3) रूस (4) संयुक्त राज्य अमेरिका (5) ग्रेट ब्रिटेन।
  • संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्थाएँ – (1) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (2) खाद्य एवं कृषि परिषद् (3) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (4) विश्व स्वास्थ्य संगठन (5) यूनिसेफ (6) यूनेस्को ।
  • पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ का संयुक्त कार्यक्रम है।
  • शिक्षा का प्रसार यूनेस्को नामक संस्था कर रही है।
  • विश्वशांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति सेना गठित की जाती है।
  • 44 भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य हैं।

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिये-

(1)…………अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया जाता है।

(2) पोलियो, टिटनेस बीमारी के उन्मूलन के लिए ………… संस्था कार्य कर रही है।

(3) विश्वशांति और सुरक्षा बनाए रखना ……….का कार्य है।

(4) प्रथम विश्व युद्ध……… सन् में प्रारंभ हुआ था।

(5) वर्तमान समय में. ……….देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य हैं।

उत्तर – (1) 24, (2) विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ (3) संयुक्त राष्ट्र संघ (4) 1914 (5) 193 देश ।

प्रश्न 2. प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1) किन कारणों से विश्व के देशों को संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन की आवश्यकता महसूस हुई

उत्तर- प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध में अपार धन-जन की क्षति हुई थी। सारा संसार इन दोनों युद्धों के नरसंहार और विनाशलीला से भयभीत हो चुका था। अब वे इस विषय पर विचार करने को विवश हो गए कि कोई ऐसी संस्था हो, जो परस्पर विवादों को युद्ध के बदले शांति व समझौते द्वारा निपटारा कर सके, ऐसा कोई मंच हो, जो विवादों को निपटाने में मध्यस्थता कर सके और संभावित युद्ध के खतरे को टाल सके। संयुक्त राष्ट्र संघ इसी सद्भावना और शांति की इच्छा का सुफल था।

(2) संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा पत्र में निम्नलिखित उद्देश्यों का उल्लेख किया गया है-

(i) अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति तथा सुरक्षा स्थापित करना।

(ii) विभिन्न राष्ट्रों में समान मानवीय अधिकारों तथा आत्म- निर्णय पर आधारित मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करना ।

(iii) अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं जैसे आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय समस्याओं को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सहायता करना तथा सभी के लिए मानवीय अधिकारों एवं मूल स्वतन्त्रता के प्रति सम्मान में वृद्धि करना।

(iv) उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विभिन्न राष्ट्रों के कार्यों में सामन्जस्य स्थापित करने के लिए इस संस्था को एक केन्द्र के रूप में प्रयोग करना।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित मुख्य अंग हैं- (i) सामान्यसभा, (ii) सुरक्षा परिषद, (iii) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् (iv) परिषद (v) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय (vi) सचिवालय

(4) संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन है?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँच स्थाई सदस्य है-

(i) चीन, (ii) फ्रांस, (iii) रूस (iv) संयुक्त राज्य अमेरिका, (v) ग्रेट ब्रिटेन।

(5) निम्नलिखित के पूरा नाम लिखिए- (अ) यूनेस्को, (ब) यूनिसेफ, (स) डब्ल्यू. एच. ओ. ।

उत्तर- (अ) यूनेस्को – शिक्षा, विज्ञान व सांस्कृतिक संगठन (ब) यूनिसेफ (स) डब्ल्यू.एच.ओ. (विश्व स्वास्थ्य संगठन ) –

(6) संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर- भारत प्रारंभ से ही शांति का प्रबल समर्थक रहा है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ हमारा ध्येय वाक्य है। यही कारण है कि भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य रहा है। समय-समय पर संघ के विभागों में सक्रिय सदस्य बनकर सेवा दिया है। संघ के उद्देश्य व स्वरूप के निर्धारण में भी भारत का योगदान महत्व पूर्ण रहा है। भारत ने विश्व के अनेक देशों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र की स्थापना, रंग भेद को दूर करने, शांति व्यवस्था बनाने के लिए सैन्य कार्यवाही के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ को निरन्तर सहयोग दिया है। वर्तमान में भी भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का अतिमहत्वपूर्ण सदस्य है और इसे स्थाई सदन का सदस्य बनाने का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। भारत, सम्पूर्ण तृतीय विश्व का प्रतिनिधि है।

(7) पता करो कि हमारे देश में विश्व बैंक से प्राप्त राशि का उपयोग किन क्षेत्रों में हो रहा है।.

उत्तर- विश्व बैंक से प्राप्त राशि का हमारे देश में स्वास्थ्य, प्रौढ़ शिक्षा, साक्षारता, संचालन एवं तकनीकी शिक्षा आदि क्षेत्रों में हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) से संबंधित कक्षा 8 के लिए 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O.) से संबंधित कक्षा 8 के लिए 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं:


  1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी?
    (A) 24 अक्टूबर 1945
    (B) 26 जून 1945
    (C) 1 जनवरी 1946
    (D) 10 दिसंबर 1948
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    (A) शिक्षा का प्रसार
    (B) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना
    (C) आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
    (D) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
  3. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने सदस्य देश हैं?
    (A) 50
    (B) 193
    (C) 191
    (D) 200
  4. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
    (A) पेरिस
    (B) न्यूयॉर्क
    (C) जिनेवा
    (D) वाशिंगटन डी.सी.
  5. संयुक्त राष्ट्र के कितने स्थायी सदस्य हैं?
    (A) 4
    (B) 5
    (C) 6
    (D) 7
  6. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों में से कौन सा शामिल नहीं है?
    (A) चीन
    (B) जापान
    (C) फ्रांस
    (D) रूस
  7. शिक्षा के प्रसार के लिए कौन सी विशेष संस्था कार्यरत है?
    (A) डब्ल्यू.एच.ओ.
    (B) यूनेस्को
    (C) यूनिसेफ
    (D) आई.एम.एफ.
  8. पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम किसकी पहल है?
    (A) यूनेस्को और यूनिसेफ
    (B) डब्ल्यू.एच.ओ. और यूनिसेफ
    (C) आई.एम.एफ. और विश्व बैंक
    (D) यूनेस्को और डब्ल्यू.एच.ओ.
  9. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है?
    (A) 15 अगस्त
    (B) 2 अक्टूबर
    (C) 24 अक्टूबर
    (D) 14 नवंबर
  10. संयुक्त राष्ट्र संघ का न्यायिक अंग कौन सा है?
    (A) सामान्य सभा
    (B) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
    (C) सुरक्षा परिषद
    (D) आर्थिक और सामाजिक परिषद
  11. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहाँ है?
    (A) वियना
    (B) न्यूयॉर्क
    (C) जिनेवा
    (D) पेरिस
  12. “वसुधैव कुटुंबकम्” किस देश का ध्येय वाक्य है?
    (A) अमेरिका
    (B) रूस
    (C) भारत
    (D) चीन
  13. संयुक्त राष्ट्र संघ के कौन से अंग को “संसद” कहा जाता है?
    (A) सुरक्षा परिषद
    (B) सामान्य सभा
    (C) न्यायालय
    (D) सचिवालय
  14. विश्व बैंक का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    (A) सैन्य सहयोग
    (B) विकासशील देशों को आर्थिक सहायता
    (C) मानवाधिकार सुरक्षा
    (D) स्वास्थ्य में सुधार
  15. यूनिसेफ का मुख्य कार्य क्या है?
    (A) शांति स्थापना
    (B) बच्चों का कल्याण
    (C) शिक्षा का प्रसार
    (D) आर्थिक मदद
  16. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका किस प्रकार है?
    (A) संस्थापक सदस्य
    (B) स्थायी सदस्य
    (C) केवल वित्तीय सहयोगी
    (D) पर्यवेक्षक
  17. “यूनेस्को” का पूरा नाम क्या है?
    (A) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
    (B) शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन
    (C) संयुक्त राष्ट्र शांति संगठन
    (D) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन
  18. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कितने न्यायाधीश होते हैं?
    (A) 10
    (B) 15
    (C) 20
    (D) 25
  19. भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ को किन कार्यों में सहयोग दिया है?
    (A) सैन्य शांति मिशन
    (B) रंगभेद विरोधी प्रयास
    (C) लोकतंत्र की स्थापना
    (D) उपरोक्त सभी
  20. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर पर हस्ताक्षर कहाँ हुए थे?
    (A) पेरिस
    (B) वाशिंगटन डी.सी.
    (C) सैन फ्रांसिस्को
    (D) न्यूयॉर्क

उत्तर

  1. (B) 26 जून 1945
  2. (B) अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना
  3. (B) 193
  4. (B) न्यूयॉर्क
  5. (B) 5
  6. (B) जापान
  7. (B) यूनेस्को
  8. (B) डब्ल्यू.एच.ओ. और यूनिसेफ
  9. (C) 24 अक्टूबर
  10. (B) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
  11. (C) जिनेवा
  12. (C) भारत
  13. (B) सामान्य सभा
  14. (B) विकासशील देशों को आर्थिक सहायता
  15. (B) बच्चों का कल्याण
  16. (A) संस्थापक सदस्य
  17. (B) शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन
  18. (B) 15
  19. (D) उपरोक्त सभी
  20. (C) सैन फ्रांसिस्को